नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

गया में महान स्वतंत्रता सेनानी शत्रुघ्न बाबू की जन्म जयंती का भव्य आयोजन संपन्न।…

 

*अमरेंद्र कुमार गया से*

आज दिनांक 8 /8 /2024 दिन गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी आज़ाद भारत के जिला परिषद के प्रथम अध्यक्ष, बिहार सरकार में कई विभाग के मंत्री रहे आजन्मा बिद्यायक समाजसेवी , गरीबो के मसीहा कोंच प्रखंड के सिंदूआरी गांव के रहने वाले शत्रुघ्न शरण सिंह जी के 115 वी जन्मदिन के अवसर पर रास्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान के सौजन्य से ज़िला परिषद प्रांगण में मनाया गया।। इस कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न राजनैतिक दलों एवम समाजसेवी लोगों ने इनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।। माल्यार्पण करने वाले में सचिव महेश शर्मा ,कोषाध्यक्ष सजंय कुमार /आर्या अचिंत /रिंकू देवी /सतीस कुमार /पंकज अधिवक्ता /सुमन्त कुमार /अजय कुमार जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता सिंह, डॉ भगवान दाश शर्मा , इंजीनियर अवधेश कुमार सहित सैकड़ो लोगो ने कार्यक्रम में भाग लिया । जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों ने शत्रुघ्न बाबू पर इनके द्वारा किए कार्यो पर प्रकाश डाले ।। शत्रुघ्न बाबू मगध साम्राज्य के एकमात्र ऐसे नेता थे जो विकास को प्राथमिकता दिया ।उस जमाने में नहर बनवाना /रोड बनवाना /शिक्षा के क्षेत्र में जहानाबाद में एस एस कॉलेज की स्थापना ,हिसुआ कॉलेज की स्थापना जैसे दर्जनों स्कूल कॉलेज की स्थापना करवाये , साथ ही गया में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना में अहम भूमिका निभाई।। साथ ही आज बेरोजगारों की फौज है जबकि शत्रुघ्न बाबू ने खोज खोज कर सभी जाति सम्प्रदाय के लोगो को नौकरी देने का कार्य किया ।। साथ ही श्री बाबू के मंत्रिमंडल के अहम सदस्य थे , और पूरे बिहार में जो विकास के आयाम लिखे वो अद्वितीय रहा…।। कहावत है कि शत्रुघ्न बाबू देश के आज़ादी में अपनी जान की बाज़ी लगाते हुए काले पानी की सज़ा भी भुगते और आज़ादी के बाद राजनीति में आकर सेवा भाव से जनता की सेवा किया , लेकिन दुर्भाग्य बिहार सरकार और केन्द्र सरकार ने शत्रुघ्न बाबू को भुला दिया कोई सम्मान नही दिया गया ।। हाल में शत्रुघ्न बाबू को स्वतंत्रता सेनानी के रूप में केंद्रीय पोर्टल पर स्थान दिया है।।लेकिन बिहार सरकार जल्द गया इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम शत्रुघ्न शरण सिंह के नाम से करने एवम शत्रुघ्न शरण सिंह जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम को राजकीय समारोह की तरह मनाने की घोषणा करे तभी इस महान योद्धा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

You may have missed