देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जिले में वर्तमान समय में रसोई गैस की किल्लत को लेकर आम लोगों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है। गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दिए जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने जिले के उपायुक्त से आग्रह किया है कि अनुमंडल पदाधिकारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में एक टास्क फोर्स बनाकर जिले भर के गैस एजेंसियों के स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस दिशा में सजग रहकर व्यवस्था को दुरुस्त करे, ताकि आम लोगों को सुलभ और नियमित रूप से घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
— डॉ. मुन्नम संजय
उपाध्यक्ष, जिला 20 सूत्री कार्यक्रम समिति, देवघर

More Stories
जरमुंडी विधानसभा स्तरीय कांग्रेस का जन-संवाद अभियान 2024 तालझारी में*
किसान मोर्चा संताल परगना प्रमंडलीय प्रभारी तुफान महथा ने बलसरा ग्रामीण बहनों-माताओं के साथ सुनी ‘मन की बात
वैष्णव युवा ब्रिगेड की टीम द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ स्थल का अवलोकन किया गया