नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

गया जिला ब्रह्मर्षि सेवा अभियान प्रतिनिधि मंडल द्वारा बहुपक्षीय मुद्दों को लेकर उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

 

*गया से अमरेंद्र कुमार की रिपोर्ट..*

ब्रह्मर्षि सेवा अभियान के राष्ट्रीय सचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 25 / 7/24 दिन गुरुवार को बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी से राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन दिया गया।। प्रतिनिधिमंडल में महेश शर्मा सचिव /गया जिलाध्यक्ष अजय शर्मा /वरिष्ट कार्यकर्ता नंद शर्मा जहानाबाद /अजीत कुमार उर्फ सिम्पू शर्मा मखदुमपुर ने मिलकर राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान के द्वारा किए गए कार्यो के बारे में जानकारी साझा किया गया। साथ ही बिहार में गहरी जड़ जमा चुका भरस्टाचार पर करवाई करने सहित अन्य मांग भी उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।।गया ज़िला बेलागंज प्रखंड के एवम अन्य प्रखंडो सहित पूरे गया ज़िला में जल जीवन हरियाली योजना में व्यापक भरस्टाचार /बिना काम कराए पैसे की लूट अभिकर्ता /विभागीय अधिकारियों के मिलीभगत से बेलागंज हरगांव काली मंदिर के नज़दीक पोखर जो 65 लाख /ओर पोखर में दो करोड़ /दरियापुर पोखर में 98 लाख /सिंघौल पोखर में 65 लाख /पूरा पोखर में करोड़ों रुपए का बिना काम कराए बन्दरवाट हुआ।।भरस्टाचारी लोग द्वारा बरसात का लाभ उठाकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया।।वहीं बेला रामपुर पैन में भी करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है जिसपर जांच करवाने का आस्वासन मंत्री जी द्वारा दिया गया है।
गया ज़िला अंतर्गत सभी स्कूल में आधारभूत संरचना के द्वारा होने वाले विकास कार्यो में हेडमास्टर ठीकेदार और अभियंता के मिलीभगत से हर विद्यालय में लाखो का घोटाला हुआ है साथ ही प्राकलन घोटाला भी हो रहा है।। इसकी जांच करवाने का आश्वाशन भी मंत्री द्वारा दिया गया।।.. डॉ श्री कृष्ण सिंह प्रथम मुख्यमंत्री को भारत रत्न देने के संबंध में भी मंत्री जी मांग किया गया।।.शहीद बैकुंठ शुक्ला के नाम से गया सेंट्रल जेल का नामकरण करने सहित इनके आदमकद प्रतिमा गया बैकुंठ शुक्ल पार्क में स्थापित करने हेतु भी उप मुख्यमंत्री जी से मांग किया गया।।.महान दानी तथा स्वतंत्रता सेनानी सर गणेश दत सिंह को सम्मान मिले और पटना विश्वविद्यालय का नामाकरण इनके नाम से हो साथ ही कृष्णा कुंज को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने की मांग भी सेवा अभियान द्वारा किया गया है। कॉलेज कैम्पस में इनका आदम कद प्रतिमा लगाने के संबंध में भी चर्चा की गई। महान स्वंत्रता सेनानी पूर्व मंत्री बिहार सरकार एवम काले पानी की सज़ा भुगतने वाले समाजसेवी एवम शिक्षा क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले शत्रुघ्न शरण सिंह जी के नाम से गया इंजीनियरिंग कॉलेज का नामकरण करने साथ ही जिलापरिषद में लगे इनके आदम कद प्रतिमा को ध्यान में रखते हुए इनकी पुण्य तिथि को राजकीय समारोह के अंतर्गत मनाने की मांग पर भी उचित आश्वासन मंत्री जी ने दिया।।.वही बोधगया में भूमाफिया द्वारा यूनिवर्सिटी के जमीन खरीद बिक्री करने /एवम पूरे बोधगया में मठ के जमीन को भूमाफिया द्वारा खरीद बिक्री अवैध रूप से मकान होटल बनाने पर जांच करवाकर आवश्यक करवाई करने हेतु मांग किया गया। राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान लगातार बिहार के राज्यपाल और संबंधित मंत्रियों से मिलकर निरंतर जनहित की मांगो को मंत्रियों के समक्ष रखने की कार्य करता आया है, जो की सेवा अभियान की जनहित के मुद्दों के प्रति सक्रियता को दिखाता है।