
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर/मारगोमुण्डा।* मारगोमुण्डा थाना पुलिस ने नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाशों के पास से एक नकली पिस्टल, एक मोबाईल फोन और एक अपाची मोटरसाईकिल बरामद की गई है।
*क्या है मामला -*
मधुपुर के मीना बाजार निवासी त्रिपुरारी रजवार (32 वर्ष) ने थाना में मामला दर्ज कराया था कि दिनांक 18 अक्टूबर की रात करीब 9.15 बजे वह अपने पिकअप वाहन संख्या JH10CQ 2673 से अपने खलासी कुन्दन विश्वकर्मा के साथ मछली लाने आसनसोल जा रहे थे। इसी दौरान एक काली अपाची पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के लहरजोरी पुल के पास रोकने का प्रयास किया, नहीं रुकने पर लहरजोरी मोड़ के पास रात 10.10 बजे पिस्टल दिखाकर जबरन रोक लिया और पैसा, मोबाईल और गाड़ी की चाभी लूटने लगे। शोर मचाने पर लहरजोरी निवासी वसीम अंसारी बचाने आये तो बदमाशों ने पिस्टल के बट से सिर पर मारकर घायल कर दिया और पेट में दांत से काट लिया।
शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो एक बदमाश मोटरसाईकिल से और दूसरा दौड़कर भाग गया, जबकि पीछे बैठा एक बदमाश पिस्टल के साथ धरा गया। जांच में पिस्टल नकली निकली, जिस पर MADE IN CHINA लिखा था।
*तीन गिरफ्तार -*
पकड़े गये व्यक्ति की पहचान अर्जुन यादव (22 वर्ष), ग्राम बाँधडीह, थाना सारठ के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर दो अन्य साथी डब्लू यादव (24 वर्ष), ग्राम दोरही और संजय यादव (22 वर्ष), ग्राम बाँधडीह को भी गिरफ्तार कर लिया।
*बरामदगी -*
पुलिस ने इनके पास से एक स्टील कलर की नकली पिस्टल, एक Realme Narzo मोबाईल और घटना में प्रयुक्त काली-लाल अपाची मोटरसाईकिल संख्या JH15AH9477 बरामद की है।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। कांड सं०- 83/2026, धारा- 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छापामारी टीम में थाना प्रभारी शशि कपूर, पु०अ०नि० लक्ष्मण बिरबोंगा, पु०अ०नि० साहेब राम किस्कू और अनुसंधानकर्ता बिरेन्द्र राम सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

More Stories
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा
छठ को लेकर शिवगंगा छठ पूजा समिति ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, साफ-सफाई और सड़क मरम्मत की मांग