नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

जरमुंडी विधानसभा स्तरीय कांग्रेस का जन-संवाद अभियान 2024 तालझारी में*

 

देवघर से दिव्य द प्रेम रंजन झा
आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपनी गतिविधि को तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्धारित कार्यक्रम तहत सोमवार 7 अक्टूबर को जरमुंडी विधानसभा में कांग्रेस का *जन- संवाद अभियान 2024* तालझारी हटिया मैदान में आयोजित की गई है। जिसका तैयारी जोरों से चल रही है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री कैंपेन कमिटी के चैयरमेन सुबोधकांत सहाय तथा संथाल परगना के प्रभारी सांसद सुखदेव भगत के साथ विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव,मंत्री दिपिका सिंह पांडेय, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व सांसद फूरकान अंसारी,विधायक बादल पत्रलेख,संजय लाल पासवान , डॉ मुन्नम संजय तथा श्यामल किशोर सिंह मुख्य रूप से भाग लेंगें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवघर जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश क्षेत्रों में जुट गए हैं। ज्ञात हो कि जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में देवघर जिला के सारवां तथा सोनारायाठाढ़ी प्रखंड पड़ता है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी, सभी अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग तथा प्रकोष्ठों के जिला कमिटी के साथ विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड, नगर,मंडल,पंचायत तथा बुथ कमिटी एवं पार्टी कार्यकर्ता तथा समर्थक भाग लेंगें। उक्त आशय की जानकारी कांग्रेस जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।