प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*रांची।* झारखंड सरकार ने गैंगस्टर अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और धनबाद के फहीम खान समेत राज्य के 53 कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ये सभी कैदी राज्य की अलग-अलग जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को आयोजित राज्य सजा पुनरीक्षण समिति की बैठक में इन कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव पर विचार किया गया था, लेकिन समिति ने इसे मंजूरी नहीं दी। इसके बाद गृह विभाग की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद फिलहाल इन कैदियों को रिहाई नहीं मिल सकेगी।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा
छठ को लेकर शिवगंगा छठ पूजा समिति ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, साफ-सफाई और सड़क मरम्मत की मांग