देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
बलसरा बूथ 342 पर तुफान महथा के नेतृत्व में 200 ग्रामीण माता बहनों एवं
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 114वें एपिसोड को सुना। मौक़े पर तुफान महथा ने कहा कि कार्यक्रम को दस साल पूरे होने के बाद भी श्रोताओं का भरपूर प्यार प्रधानमंत्री को मिला है। कहा कि मोदी की हर बात में देश को आगे लेकर जाने का विजन है। प्रधानमंत्री पिछले दस वर्षों से एक विजन और मिशन के साथ देश को आगे लेकर बढ़ रहे हैं। दस साल बाद भी देश के लोग उनकी हर बात को न सिर्फ सुनते हैं बल्कि अमल में भी करते हैं। और कहा कि इसका ही नतीजा है कि युवा रोजगार लेने में नहीं बल्कि देने की दिशा में कार्य कर रहा है दो अक्तूबर को स्वच्छता मिशन के भी दस वर्ष पूरे होंगे। इस मिशन में देश के करोड़ों नागरिक बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया है। इसके साथ ही देश के उत्पाद को विश्व के बड़े बाजारों तक पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है और देश को दुनिया में नई पहचान मिली है। कार्यक्रम में
अभय चौधरी, नितिश चौधरी, दिपेश चौधरी, निर्मल झा ,
सुभाष यादव ,राजू यादव, रिंकू केशरी, टिंकू केशरी, राहुल महथा, भवेश महथा, सीता देवी,ज्योती देवी,रीता देवी,ललीता देवी, शंकुतला देवी, सुनैना देवी
आदि मौजूद रहे

More Stories
देवघर में रसोई गैस की किल्लत पर प्रशासन संज्ञान ले — डॉ. मुन्नम संजय
जरमुंडी विधानसभा स्तरीय कांग्रेस का जन-संवाद अभियान 2024 तालझारी में*
वैष्णव युवा ब्रिगेड की टीम द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ स्थल का अवलोकन किया गया