नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

छठ को लेकर शिवगंगा छठ पूजा समिति ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, साफ-सफाई और सड़क मरम्मत की मांग

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*देवघर।* शिवगंगा छठ पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल समिति के अध्यक्ष पन्नालाल मिश्र के नेतृत्व में देवघर नगर निगम की नगर आयुक्त सुलोचना मीणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने छठ पर्व को लेकर शिवगंगा में बेहतर सफाई व्यवस्था, विद्युत सज्जा, शिवगंगा के चारों ओर घाटों की रंगाई, यूरिनल को चालू करने तथा विशेष रूप से भारती पुस्तकालय से दिगम्बर बाबा मंदिर तक जर्जर सड़क की मरम्मत करने पर जोर दिया, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष पन्नालाल मिश्र के अलावा महामंत्री रवि कुमार केशरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप केशरी, उपाध्यक्ष बिनोद वर्मा, राकेश जायसवाल, राहुल कुमार शामिल थे।