नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*देवघर।* देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर जेनरीकार्ट प्राइवेट लिमिटेड स्टोर और एमबी हेल्थ केयर एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े, सिकंदर सिंह और राजेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


सुभाष चौक के समीप स्टोर में जेनरिक दवा व क्वालिटी कंट्रोल सपोर्ट भी मिलेगा। उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों पर 90% तक की बचत भी की जा सकेगी। इससे सबसे बड़ा फायदा वैसे लोगों को हो सकेगा जो महंगी दवाइयां नहीं खरीद सकते हैं।


उद्घाटनकर्ता सुनील खवाड़े ने कहा कि ऐसे स्टोर खासकर वैसे मरीजों के लिए वरदान साबित होगा जो लगातार दवाइयां सेवन करते हैं और उनकी दवाइयां महंगी होती है। यहां की दवाइयां सिर्फ सस्ती ही नहीं बल्कि उच्च गुणवत्ता की होगी। वहीं सिकंदर सिंह ने बताया कि यहां जेनेरिक मेडिसिन के अलावा डेंटल, हेयर, स्किन सेवा चेतन भारती द्वारा प्रदान की जाएगी।


*सेवाएं देंगे एक लाइन में -* 1. संजीवनी प्रांजल 2. संजीव कुमार 3. अनुराधा कुमारी – डेंटल 4. कुमारी आस्था – प्रसूति रोग विशेषज्ञ 5. चेतन भारती


*कार्यक्रम में मौजूद अतिथि एक लाइन में -* 1. ममता कुमारी – डायरेक्टर 2. अनुराधा 3. सिद्धार्थ कुमार – रिजिनल हेड, जेनरीकार्ट 4. अभिषेक कुमार सिंह – एरिया हेड 5. आशीष कुमार – एफडीएम 6. विनीता पासवान – भाजपा नेत्री 7. प्रज्ञा झा 8. प्रदीप सिंह देव 9. राकेश कुमार राय 10. ऋषि राज 11. धर्मेंद्र सिंह