सिमुलतला जमुई से बाबर अंसारी का रिपोर्ट।
आज दिनांक 28 जनवरी 2024 को सिमुलतला स्थित अनन्या रिसोर्ट में AIRA जमुई की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभूति भूषण ने की। इस बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए :-
▪️ _मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल का संयुक्त अधिवेशन आगामी 11 फरवरी को मां भवानी विवाह भवन जमुई में करने का निर्णय लिया गया।
▪️ _बैठक में AIRA का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खोलने का निर्णय लिया गया । खाता संचालन के लिए जिला अध्यक्ष डॉ.विभूति भूषण , जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा एवं जिला संगठन सचिव नितेश कुमार केसरी को अधिकृत किया गया।_
▪️ _संगठन के प्रमंडलीय अधिवेशन के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी सदस्यों से सहयोग लेने के लिए विचार विमर्श किया गया , साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया।_ ▪️_कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर AIRA जमुई के सभी सदस्यों को न्यूनतम ₹1000/- सहयोग राशि के रूप में देना सुनिश्चित करेंगे ।_
▪️ _कार्यक्रम का संचालन मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकार सुशांत साईं सुंदरम एवं जमुई हण्ट मीडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज रवि रंजन मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किए जाने पर प्रस्ताव पारित किया गया।_
*बैठक में उपस्थित पत्रकारों का नाम :-*
1). अभिषेक कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता ,2). राजीव रंजन कौशिक, प्रधान महासचिव, 3). चंद्र देव बरनवाल, 4). हेमंत सक्सेना , 5). गोपाल कुमार पांडेय, 6). मुकेश कुमार , 7). कन्हैया कुमार, 8). विनय कुमार यादव , 9). नितेश कुमार केसरी , 10). आदित्य कुमार, 11). वीरेंद्र कुमार यादव, 12). सुधीर कुमार, 13). धनंजय राय , 14). विकास कुमार, 15). उपेंद्र कुमार यादव , 16). मो सजरूल अंसारी , 17). बाबर मियां
▪️ _सिमुलतला से 3 नए पत्रकार साथियों ने AIRA की सदस्यता ग्रहण की।_
इसके बाद बैठक की कार्रवाई समाप्त हुई।

More Stories
टेलवा के बड़ुवा नदी मैं बना अंग्रेजो जवानों से बना पुल को मरामाती रेल गाडर को बदल गया।
स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कालेज में 51 वां आल इंडिया साइंस टीचर्स एसोसिएशन का दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन।
स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कालेज परिसर में 51 वां आल इंडिया साइंस टीचर्स एसोसिएशन का दो दिवसीय सम्मेलन शुभारंभ।