नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

टेलवा के बड़ुवा नदी मैं बना अंग्रेजो जवानों से बना पुल को मरामाती रेल गाडर को बदल गया।

 

सिमुलतला जमुई से बाबर अंसारी का रिपोर्ट।

टेलवा,,अंग्रेज जमाने का बना जसीडीह – झाझा रेलखंड के मध्य सिमुलतला स्टेशन के नजदीक बडुआ पुल ( पुल संख्या 676) का हुआ मरम्मती। अप ट्रेक में रविवार को पुल का गार्डर को बदला गया। ब्लाक स्थल पर था मेला सा माहौल। वरीय से लेकर कनीय रेलकर्मी ब्लाक में पूरी तन्मयता के साथ कार्य को दे रहे थे अंजाम। ब्लाक सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम 8:30 बजे तक के लिए लिया गया है। समाचार संकलन तक कार्य को 75 प्रतिशत तक पूरा किया जा सका है। विश्वस्त सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो ब्लाक तय समय में पूरा होने की बात कही जा रही है। ब्लाक के कारण सिमुलतला – टेलवा बाजार मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया था। मार्ग के अवरुद्ध होने से आम लोगों को परेशानी हुई। ब्लाक स्थल में कई बड़े किरान कार्य को मूर्त रुप देने में जुटे थे। आसनसोल से रेलवे के वरीय अधिकारी के साथ अन्य कर्मी शनिवार से ही कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कैंप कर रहे थे। इस लेकर रविवार और सोमवार को कई ट्रेनों को रद, कुछ को शर्ट टर्मिनेट और कई के मार्ग परिवर्तन किया गया था। डाउन की कुछ अतिविशिष्ठ ट्रेनों को सिमुलतला स्टेशन से डीजल इंजन जोड़ कर ब्लाक स्थल से क्रोस कराया गया। सिमुलतला स्टेशन में इस लेकर पूर्व से तीन डीजल इंजन को रखा गया था। इस कार्य के लिए स्टेशन प्रबंधक सिमुलतला अखिलेश कुमार और जसीडीह शंकर शैलेश के नेतृत्व में एक टीम सिमुलतला स्टेशन में कार्य को अंजाम दे रहे थे। कार्य को सीनियर डीईएन तृतीय प्रिय रंजन कुमार, सीनियर डीईएन चार विनोद कुमार, एईएन जसीडीह पिंटू कुमार दास, एईएन आसनसोल मुनीश कुमार, नागेंद्र कुमार, एओएम साधन चटर्जी, पीडब्ल्यूआई पंकज कुमार चंद्रा, यातायात निरीक्षक यूके चौधरी आदि के साथ कई अन्य पदाधिकारी कार्य को अपने देखरेख में पूरा किया।

You may have missed