नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कालेज परिसर में 51 वां आल इंडिया साइंस टीचर्स एसोसिएशन का दो दिवसीय सम्मेलन शुभारंभ।

 

सिमुलतला जमुई से बाबर अंसारी का रिपोर्ट।

शनिवार को सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कालेज परिसर में 51 वां आल इंडिया साइंस टीचर्स एसोसिएशन का दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ पूर्व कुलपति ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के डा. राजमणि प्रसाद सिन्हा, स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कालेज के निदेशक प्रमुख डा. यूपी गुप्ता, डा. प्रवीण, रविंद्र प्रसाद सिन्हा, वन बिहारी पात्रा, डा. सुवीर सरकार, रितेश गुप्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। सम्मेलन में देश एक दर्जन राज्यों के सौ शिक्षकों की टीम पहुंची। उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व कुलपति सिंहा ने सम्मेलन का विषय प्रवेश चंद्रमा का महा यात्रा से कराया। उन्होंने विस्तार पूर्वक इस विषय पर अपने विचार रखा। बताया की चंद्रमा के साउथ पोल में हमारे विज्ञानिकों ने देश का झंडा लहरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। चंद्रमा से हमें क्या – क्या लाभ हो सकता है के विषय में बताया की बिजली, तारों के संदर्भ में विशेष जानकारी के साथ खनिज संपदा में हमें लाभ हो सकता है। डा. यूपी गुप्ता जो सम्मेलन के संरक्षक भी है ने अपने संबोधन के द्वारा उपस्थित शिक्षकों से कहा यह क्षेत्रवासियों के लिए अपार हर्ष की बात है की देश के कोने कोने से विद्वान शिक्षकों की टीम आई है। हम आपके मेजबानी कर काफी आनंदित महसूस कर रहें है। धन्यवाद ज्ञापन रितेश गुप्त ने करते हुए आगंतुक अथितियोंं का स्वागत किया साथ ही इतना बड़ा कार्यक्रम सिमुलतला जैसे छोटे जगह में करने के लिए संघ को बधाई दिया। कार्यक्रम के दौरान आल इंडिया साइंस टीचर एसोसिएशन विज्ञान शिक्षक पुस्तक का विमौचन हुआ। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को सीके कुमार, भारती पांडे, आरती सिंह, बीबी पात्रा ने किया। उदघाटन सत्र के बाद डा. एसी जोशी मेमोरियल पर डा. प्रवीण कुमार चर्चा करेंगे। जबकि दूसरे दिन डा. केएस कृष्णन मोमोरियल पर चर्चा के बाद अंतरराष्ट्रीय ऊंट वर्ष पर पशु चिकित्सक डा. अभिनाश प्रसाद चर्चा को बल देंगे।