सिमुलतला जमुई से बाबर अंसारी का रिपोर्ट।
शनिवार से प्रारंभ हुआ सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कालेज में 51 वां आल इंडिया साइंस टीचर्स एसोसिएशन का दो दिवसीय सम्मेलन रविवार को समाप्त हुआ। सम्मेलन में बतौर अथिति के रूप में पूर्व कुलपति ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के डा. राजमणि प्रसाद सिन्हा, स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कालेज के निदेशक प्रमुख डा. यूपी गुप्ता, डा. प्रवीण कुमार, रविंद्र प्रसाद सिन्हा, वन बिहारी पात्रा, डा. सुवीर सरकार, रितेश गुप्त आदि थे। सम्मेलन में देश के एक दर्जन राज्यों से सौ शिक्षकों की टीम पहुंची। सम्मेलन का विषय चंद्रमा का महायात्रा था। पूर्व कुलपति सिंहा ने विस्तार पूर्वक इस विषय पर अपने विचार रखा। बताया की चंद्रमा के साउथ पोल में हमारे विज्ञानिकों ने देश का झंडा लहरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। चंद्रमा से हमें क्या – क्या लाभ हो सकता है के विषय में बताया की बिजली, तारों के संदर्भ में विशेष जानकारी के साथ खनिज संपदा आदि का लाभ हो सकता है। प्रत्येक वर्ष इस सम्मेलन के माध्यम से विज्ञान के शिक्षक नए विषयों पर विचार का आदान प्रदान करते है ताकि कुछ नवीन ओर आधुनिक जानकारी युवा पीढ़ी को दिया जा सके। डा. यूपी गुप्ता जो सम्मेलन के संरक्षक भी है ने अपने संबोधन के द्वारा उपस्थित शिक्षकों से कहा यह क्षेत्रवासियों के लिए अपार हर्ष की बात है की देश के कोने कोने से विद्वान शिक्षकों की टीम आई है। हम आपके मेजबानी कर काफी आनंदित महसूस कर रहें है। धन्यवाद ज्ञापन रितेश गुप्त ने करते हुए आगंतुक अथितियोंं का स्वागत किया साथ ही इतना बड़ा कार्यक्रम सिमुलतला जैसे छोटे जगह में करने के लिए संघ को बधाई दिया। कार्यक्रम के दौरान आल इंडिया साइंस टीचर एसोसिएशन विज्ञान शिक्षक पुस्तक का विमौचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को सीके कुमार, भारती पांडे, आरती सिंह, बीबी पात्रा ने किया। डा. एसी जोशी मेमोरियल पर डा. प्रवीण कुमार ने विस्तार से चर्चा किया। डा. केएस कृष्णन मोमोरियल पर चर्चा के बाद अंतरराष्ट्रीय ऊंट वर्ष पर पशु चिकित्सक डा. अभिनाश प्रसाद ने विशेष बल दिया। सम्मेलन के द्वारा स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कालेज की छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सम्मेलन को यादगार बनाया।

More Stories
पत्रकार प्रमंडलीय अधिवेशन 11 फरवरी को, सिमुलतला में जिलास्तरीय बैठक आयोजित।
टेलवा के बड़ुवा नदी मैं बना अंग्रेजो जवानों से बना पुल को मरामाती रेल गाडर को बदल गया।
स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कालेज परिसर में 51 वां आल इंडिया साइंस टीचर्स एसोसिएशन का दो दिवसीय सम्मेलन शुभारंभ।