वैष्णव युवा ब्रिगेड की टीम द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ स्थल का अवलोकन किया गया
गया से अमरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
वैष्णव युवा ब्रिगेड की टीम द्वारा जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के उमता में वृदावन धाम के कथा व्यास श्री देवकीनंदन भारद्वाज जी द्वारा संचालित चतुर्मास्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के स्थल का अवलोकन कर तैयारी का जायजा लिया गया।। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति बनाकर महायज्ञ की ऐतिहासिक सफलता हेतु भव्य आयोजन का चर्चा किया गया।। वैष्णव युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित प्रकाश ने बताया कि गया पटना मुख्य मार्ग पर दो दशक से स्थापित गौशाला जीर्ण अवस्था में थी जिसे श्री देवकीनंदन भारद्वाज जी वैष्णव युवा ब्रिगेड के सहयोग से गौशाला को गोद लेकर इस प्रांगण में चातुर्मास श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन कर इस स्थल को जागृत करने एवम गौशाला में गौ वंश को संरक्षित करने हेतु व्यवस्था बनाई जा रही है।। साथ ही यहां भव्य राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना भी जल्द की जायेगी एवम इस प्रांगण में अनवरत भागवत भजन, कथा,प्रवचन के माध्यम से सनातन संस्कृति को संरक्षित करने समाज को धार्मिक कार्यों के प्रति जागरूक करना एवम इस प्रांगण में जरूरतमंद लोगों के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की जाएगी।।कथा व्यास श्री देवकी नंदन भारद्वाज जी बताए की दो दशक से स्थापित इस गौशाला प्रांगण में श्री लक्ष्मी नारायण की कृपा बनी है जिससे ये प्रांगण ऐतिहासिक पहचान की ओर अग्रसर हो गई है।। यहां सैकडो गौ वंश संवर्धन हेतु व्यवस्था बनाकर जल्दी ही अनेकों प्रकार के देशी गौ वंश का पालन पोषण होगा।। तथा श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य महायज्ञ होगी जिससे इस प्रांगण के साथ साथ आस पास का इलाका भी भक्तिमय हो उठेगा।।
वैष्णव युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव चंदन शाही, उपाध्यक्ष नीरज कुमार,दुर्गेश शर्मा सहित अन्य युवाओं ने संकल्पित होकर इस महायज्ञ की भव्यता हेतु स्थानीय युवाओं एवम भक्तजनों से मिलकर इसका सफल आयोजन की तैयारी के लिए समिति का गठन एवम प्रचार प्रसार हेतु व्यवस्था बनाई जाने की बात कही।। उक्त परिचर्चा बैठक में उमता के रामप्रवेश शर्मा, तिलक शर्मा,योगेश सिंह,रामपुर के पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,मंटू सिंह,गोपाल जी सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।।

More Stories
देवघर में रसोई गैस की किल्लत पर प्रशासन संज्ञान ले — डॉ. मुन्नम संजय
जरमुंडी विधानसभा स्तरीय कांग्रेस का जन-संवाद अभियान 2024 तालझारी में*
किसान मोर्चा संताल परगना प्रमंडलीय प्रभारी तुफान महथा ने बलसरा ग्रामीण बहनों-माताओं के साथ सुनी ‘मन की बात