नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

अयोध्या से आया अक्षत कलश को लेकर महिलाओं की एक टीम पूरे जोश में दिखा।

अयोध्या से आया अक्षत कलश को लेकर महिलाओं की एक टीम पूरे जोश में दिखा।

सिमुलतला जमुई से बाबर अंसारी का रिपोर्ट।

जमुई बिहार ।
शनिवार को सिमुलतला बाजार में जय श्री राम की आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। अयोध्या से आया अक्षत कलश को लेकर महिलाओं की एक टीम पूरे जोश में दिखा। अक्षत कलश जब शिवमंदिर से निकलकर दुर्गामंदिर के लिए चला तो महिलाओं में कमाल का उत्साह दिखा। हाथ में लाल ध्वज लिए महिलाएं पुरुषों के साथ जमकर जय श्री राम की आवाज लगा रही थी। राम जन्मभूमि अयोध्या से आया अक्षत कलश दुर्गा मंदिर, बजरंगबली और काली मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान लोगों को आगामी 22 जनवरी रामलला के प्राणप्रतिष्ठा में पहुंचने के लिए अक्षत भेंट कर आमंत्रित किया गया। अक्षत कलश यात्रा सिमुलतला बाजार, रेलवे कलोनी, लोहिया चौक, लक्ष्मण गली का भ्रमण किया। कलश यात्रा का नेतृत्व कर रही जिला भाजपा महिला मोर्चा मंत्री सह वार्ड सदस्या माधुरी सिंह ने कही देश ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है। 22 जनवरी को रामलला आएंगे उस दिन क्षेत्र के सभी छोटे बड़े मंदिर को सजाया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान के आगवान को भव्य रूप दिया जाएगा। सामूहिक प्रसाद और भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। अक्षत कलश यात्रा में सिंह के साथ मीना देवी, नेहा सिंह, अंजली सिंह, गायत्री देवी सुनीता देवी, रोली सिंह, आरोही कुमारी, संस्कार, प्रतिक, दीपक, विभूति आनंद, श्याम सुंदर सिंह, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार आदि।