नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

खेल बहुत जरूरी,क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है-सूरज झा

देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर-दुबे बाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ क्षेत्र के कोरियासा में हो गया है।निगम क्षेत्र के जानें माने समाजसेवी सह जेएमएम जिला संयुक्त सचिव सूरज झा ने विधिवत रिबन काटकर इस टूर्नामेंट के शुरुवात की घोषणा की।बुधवार को मुको इलेवन का मुकाबला सुमित इलेवन के साथ हुआ।टूर्नामेंट के शुभारंभ होने से स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह का माहौल दिखा।वहीं इस दौरान दर्शक दृघा में भी लोगों की खूब भीड़ दिखी।आयोजन के उद्घाटन करता सूरज झा ने कहा कि मुझे भी खेल से बहुत प्रेम है मेरे मन मे हर समय यह बात चलते रहती है कि अपने क्षेत्र और आसपास के बच्चों को भी खेल कूद के लिए एक स्वस्थ अवसर मिले ताकि वे भी अपनी प्रतिभा को निखार कर अपने भविष्य बनाने के साथ साथ बाबा नगरी का नाम राज्य के मानचित्र के शिखर पर पहुँचावे।वहीं श्री झा ने कहा कि खेल बहुत जरूरी है इससे अपना स्वास्थ्य भी बना रहता है और कहते हैं कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।वहीं खिलाड़ी भी अपने बीच सूरज झा को पा कर काफ़ी उत्साहित थे और कहते दिखे की ऐसा ही निगम क्षेत्र का नेता होना चाहिए जो हर समय क्षेत्र की जनता के लिए खड़े रहते हैं।बताते चलें कि इस वर्ष का यह टूर्नामेंट का आयोजन दुवे बाबा क्लब की ओर से चौथे वर्ष किया जा रहा है।इस दौरान मौके पर मुख्यरूप से अकरम,गणेश,मानिर,मुको,मुकेश,सुमित,रविन्द्र, सोहेब,दीपक,रविकांत,बिट्टू आदि मौजूद थे।