
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
प्रख्यात पर्यावरण बिंद पदम अनिल प्रकाश जोशी जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु बहुत ही बड़ा राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम ‘प्रकृति नमन ‘ के नाम से चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आयोजन सामाजिक संस्था शक्ति शिवा फाउंडेशन के द्वारा आज आंचल स्कूल सर्कुलर रोड बिलासी में बच्चो के बीच पर्यावरण को लेकर एक विचार गोष्टी रखी गई और बच्चो ने हरित भारत और स्वच्छ भारत रखने का संकल्प लिया। हम अपने प्रकृति के दिए हुए उपहार को कैसे संरक्षित और सुरक्षित रख सकते है इस पर बाते हुई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहार और झारखंड के संयोजक नंदलाल

सिंह जी लगे हुए है। और इसे एक राष्ट्रीय अभियान का रूप दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से वसंत पंचमी के दिन होगा जिसके लिए बिहार और झारखंड के सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता लगे हुए है। इस मौके पर शक्ति शिवा फाउंडेशन की सचिव विनीता झा और मर्ल रिबर्थ फाउंडेशन की सचिव जोयस फ्रांसिस,प्रिंसिपल सरोज झा टीचर प्रीति,अंजली,गुड़िया और ज्योति उपस्थित रही।


More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा