
देवघर से प्रेम रंजन झा
आज दिनांक 12 फ़रवरी 2024 को सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में डॉ रंजन सिन्हा, सिविल सर्जन, देवघर की अध्यक्षता में MDA कार्यक्रम की दैनिक उपलब्धि एवं अन्य से संबंधित संध्याकालीन बैठक आहूत किया गया। जिसमे जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार के साथ जिला स्तरीय सभी

अनुश्रवक दल – डीई डॉ मनीष, डीपीएम नीरज, डीपीसी प्रवीण, डीयूएचएम सुनील मणि, डीपीओ पीरामल स्वास्थ्य संजय मंडल, डीएमसी पीसीआई श्रवण कुमार आदि के साथ ऑनलाइन माध्यम से सभी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएमयू, एमटीएस एवं अन्य अनुश्रवक दल तथा प्रर्यवेक्षकों एवं डब्लूएचओ के मोनिटरों आदि ने भाग

लिया। इस दौरान MDA कार्यक्रम से सम्बंधित बारी-बारी से समीक्षा करते हुए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश सिविल सर्जन महोदय द्वारा दिए गए। आज कुल 124294 लोगों को फाइलेरिया मुक्ति हेतु दवाएं खिलाई गई। लक्ष्य के अनुसार आज घर-घर जाकर दूसरे दिन 7.49 प्रतिशत लोगों को

फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का उपलब्धि रही। दवा खिलाने के बाद आज कुल 99 लोगों में दवा के मामूली प्रतिकूल प्रभाव पाए गए, जिसका तत्काल उपचार कर दिया गया। 21 जगहों पर दवा खाने से इंकार करने पर उच्च स्तरीय दल द्वारा जाकर समझाया गया एवं दवा खाने के लिए प्रेरित करते हुए

दवा सेवन कराने का प्रयास किया गया। जिसमें से कुछ लोगों द्वारा दवा खा लिया गया तथा कुछ के द्वारा बाद में खा लेने के बारे में कहा गया। आज तक देवघर जिले की कुल उपलब्धि 23.78 प्रतिशत रही। जिसमें लक्षित आबादी में से कुल 395373 लोगों ने एमडीए की दवा का सेवन किया।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा