नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से आयोजित हुआ सरस्वती पूजा

 

देवघर से  प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा
देवघर।डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर में ज्ञान और विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ बसंत पंचमी का वार्षिक महोत्सव काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया। सरस्वती पूजा को लेकर

विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने पूजा में सम्मिलित होकर मां सरस्वती से आशीर्वाद लिया। इस पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया गया। सरस्वती मां की प्रतिमा को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात सरस्वती मां विद्यालय परिसर में पधार रही हो। सरस्वती मां को साहित्य संगीत कला की देवी कहा जाता है। इनकी उपासना से सभी को बुद्धि एवं ज्ञान की प्राप्ति होती है। देवी सरस्वती की उपासना से जीवन की

जड़ता एवं अज्ञानता को दुर करके तथा व्यक्ति को योग्य होने का आशीर्वाद प्रदान करती है। पूजा की समाप्ति के बाद बच्चों के बीच में प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगे गए थे जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र था। उन स्टॉल पर खाने पीने की चीजों के साथ बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों व स्कूल के बच्चों द्वारा बनाये गए फोटो व क्राफ्ट को प्रदर्शनी के लिए लगाया गया था। स्टॉल पर जाकर अभिभावकों ने बच्चों के

द्वारा बनाए गए व्यंजनों को खाकर काफी लुफ्त उठाया। साथ ही प्रदर्शनी का आनंद लिया। पुरे विद्यालय परिसर में मेला जैसा माहौल व उत्साह देखने को मिल रहा था। यह संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम स्कूल की सेक्रेटरी ममता किरण के सफल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इनके अलावा स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं चतुर्थी वर्गीय कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा।

You may have missed