नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

मैत्रेय स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिक समारोह- बसंत उत्सव

देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट

देवघर।आज मैत्रेय स्कूल में वार्षिक समारोह बसंत उत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। वि‌द्यालय में वसंत उत्सव हर वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोरंजक होने के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को प्रतिष्ठित करने बाला संदेश छोड़ जाता है। इस

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नारायण दास, प्रसिद्ध रामकथा वाचक प्रदीप भैया तथा श्रीव्रतकुमार चटर्जी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन तथा बच्चों के स्वस्तिवाचन के साथ किया गया। छोटे-छोट बच्चों द्वारा गुणेश स्तुति तथा महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत के

मंत्रोच्चार ने वातावरण में दिव्यता का संचार कर दिया। स्वागत गान और नृत्य के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें छात्रों ने गीत, नृत्य, नाटक की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्लेहाउस के बच्चों का सूरज ढलता जाए तथा अन्य कक्षा के बच्चों का “डुबी- डूबी गाने पर किया गया नृत्य

उत्साह और उमंग से भरा था। वहीं ‘छूना है आसमां प्रस्तुत् ‌कार्यक्रम हौंसले को बुलंद करने वाला था।जबकि बच्चों द्वारा प्रस्तुत यूनिट्री इन डायवर्सिटी के प्रसिद्ध लोकनृत्यों तथा भारत के मनमोहक प्रस्तुत्ति ने देश की महान सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाकर समा बांध दिया छोटे छोटे बच्चों द्वारा पुराने सदाबहार गाने पर किया गया नृत्य तो दर्शकों को भी

 

थिरकने पर मजबूर कर दिया।वहीं छात्रों ने नृत्य नाटक के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक कराया वहीं छात्रों ने गीत एवं नृत्य के माध्यम से परिवार एवं समाज में बुजुर्गों के समान योगदान के प्रति आभार जताया। जबकि गीत- कार्यक्रम के उत्तरार्ध में तुम समय की रेत पर छोड़ते चलो निशा, सैनिकों को श्रद्धांजलि मनवा लागे नारी सशक्तिकरण – बेखौफ जीना है मुझे तथा विजयी भवः जैसे कार्यक्रमो की भावपूर्ण प्रस्तुति ने अपनी अमिट छाप छोड़ी। इस अवसर पर इस सत्र में विद्यालय में हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को

पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सबों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को एक जिम्मेवार नागरिक बनाने में परिवार के साथ शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान. होता है। इस तरह के कार्यक्रमों का हिस्सा बनने से बच्चे का बहुमुखी विकास होता है मैत्रेय स्कूल इस दिशा में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है बच्चों के इतनी उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर लगता है कि इस दिशा में यह स्कूल नये आयाम गढ़ेगा।अंत में स्कूल की प्राचार्या ने समारोह में

आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपलोगों का इसी तरह साथ रहा तो हम शिक्षा के क्षेत्र में नये पैमाने गढ़ने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहेंगे।