

देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।आज आईएमए, पुराना सदर अस्पताल के सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एनयूएचएम, अनुमंडलीय अस्पताल , मधुपुर एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत पदस्थापित तीन- तीन सीएचओ स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया गया उक्त प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,(राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम), डॉक्टर सिंह अलोक कुमार, डॉक्टर मनीष शेखर, देवघर प्रशिक्षक तथा एन० सी०डी० सेल के रवि कुमार सिन्हा, जिला परामर्शी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम), अभिमन्यु कुमार दांगी, रवि चंद्रा मुर्मू , कंप्यूटर ऑपरेटर , अभिषेक कुमार एवं अन्य उपस्थित थे। उक्त प्रशिक्षण में डॉक्टर सिंह अलोक कुमार तथा डॉक्टर मनीष शेखर के द्वारा तंबाकू से होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों एवं हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया गया साथ ही सभी को कोटपा 2003 के बारे में भी बताया गया और यह भी बताया गया की अगर कोई ऐसा मरीज मिले जो तंबाकू का सेवन करता हो तो उन्हें काउंसलिंग कर तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना है और तंबाकू मुक्त देवघर बनाने में जोर दिया गया।साथ ही प्रखंड में प्रशिक्षित कर्मी के साथ टीम बनाकर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत स्कूल प्रोग्राम करने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे स्कूल के बच्चो को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताना है, तंबाकू से संबंधित क्विज पेंटिंग कराना है और पुरस्कृत करना है। अंत में मौजूद सभी प्रशिक्षक एवं प्रतिभागियों द्वारा तंबाकू सेवन ना करने की शपथ ली गई।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा