देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।आज जिला भीबीडी कार्यालय, देवघर में जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार द्वारा एम्स, देवघर के तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान हेतु आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक चलने वाले एमडीए कार्यक्रम 2024 सहित अन्य भीबीडी रोगों से संबंधित जानकारी साझा किया गया। यह टीम एम्स, देवघर के पीएसएम डिपार्टमेंट के डॉ० बिजित विश्वास के
नेतृत्व में जिला भीबीडी कार्यालय, देवघर में आए। जिनके द्वारा एम्स देवघर में भी निर्धारित तिथि को फाइलेरिया बूथ लगाया जाएगा तथा शेष दिनों में छुटे हुए को कैंपस में स्थित सभी क्वार्टर में भ्रमण कर दवा खिलाया जाएगा। जहां एम्स, देवघर में कार्यरत सभी चिकित्सकगण, पारा चिकित्सा कर्मीगण एवं अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं समेत लगभग 5000 से अधिक लोगों द्वारा इस दौरान फाइलेरिया रोधी दवा
डीईसी एवं अल्बेंडाजोल का सेवन किया जाएगा।डॉ गणेश कुमार प्रशिक्षण के दौरान जिले में भीबीडी रोगों के लिए किए जाने वाले रोकथाम के विभिन्न प्रयासों, निरोधात्मक कार्रवाई, एचआर की अद्यतन स्थिति एवं इनके हायरेरकी के अनुसार उनके कार्य एवं दायित्व, कार्य करने की प्रणाली और रिपोर्टिंग चैनलों, रिपोर्टिंग सायकिल व प्रपत्रों, जांच एवं उपचार
प्रणाली, रोगों पर निगरानी करने के तरीके आदि के साथ सभी वैक्टर जनित रोगों के इंडमिसीटी अर्थात जिलें में केस बर्डन व प्रचार प्रसार के माध्यम एवं तरीके आदि पर विशेष रूप से चर्चाएं किया गया।अंत में इन सभी को आगामी 10 फरवरी 2024 से चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन “एमडीए” कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी एवं अल्बेंडाजोल का सेवन अवश्य करने हेतु प्रेरित किया गया व धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण सम्पन्न किया गया।इस दौरान जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार के अलावे एफएलए रवि सिन्हा, डीईओ कांग्रेस मंडल, एमपीडब्ल्यू राकेश कुमार, कीट संग्रहकर्ता अमीत कुमार एवं फाइलेरिया नियंत्रण इकाई के क्षेत्रीय कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा