नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के पश्चात कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित

 

देवघर से  प्रेम रंजन झा
देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक विशेष बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में की गई। बैठक खासकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के पश्चात एक विशेष समीक्षा को लेकर किया गया। जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बैठक के दौरान पार्टी के सभी सम्मानित नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ तमाम कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को धन्यवाद दिया,जिनके कड़े संघर्ष से विपरीत परिस्थिति तथा काफी कम समय में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया। जिसमें आम जनमानस के साथ गठबंधन के घटक दलों का भी काफी समर्थन प्राप्त हुआ। राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में स्वस्फूर्त अपार भीड़ मुख्य कार्यक्रम स्थल से लेकर पुरे राह में अभिवादन तथा समर्थन के लिए खड़ा हुए, जो देवघर के लिए गौरवमई क्षण था। कार्यक्रम की अपार सफलता का अनुभव होते ही देश में नफ़रत फैलाने तथा देश को तोड़ने वाली पार्टी भाजपा के पेट में दर्द होना शुरू हो गया तथा इस कष्टदाई दर्द का शहन नहीं कर पाने के चलते अपने भाड़े के टट्टू द्वारा मंदिर प्रांगण में पूर्व नियोजित तथा षड्यंत्र कर एक घिनौना तथा ओछी हरकत कराने का काम किया। जिस वजह से बाबा वैद्यनाथ की पावन धरती को शर्मशार हुआ। राहुल गांधी एक राजकीय अतिथि के साथ बाबा वैद्यनाथ के परम भक्त भी हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं द्वारा असमाजिक तत्वों के शहारे भक्त को ही नहीं भगवान को अपमानित करने का काम किया है। जिसकी हम सभी घोर भर्त्सना करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित करते हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर जिले के साथ शहरवासियों एवं खासकर पंडा समाज एवं तीर्थ पुरोहितों में एक खुशी का माहौल था। पंडा समाज एवं तीर्थ पुरोहितों ने उनका बड़ा ही सम्मान से अभिवादन किया तथा आशिर्वाद भी दिया। इसके लिए उनसभी श्रद्धेय का हम साधुवाद देते हैं।
भाजपा जो नफरत फ़ैलाने का काम करती हैं, उन्हें हम कहना चाहते हैं कि ये हमारी संस्कृति है कि अतिथि देवो भव की भावना को जिंदा रखें। देवघर में भाजपा के नेता,मंत्री के साथ प्रधानमंत्री भी पूजा करने बाबा दरबार आते हैं। कभी किसी दलों द्वारा ऐसी घटिया काम नहीं किया। बल्कि हमारे द्वारा प्रधानमंत्री जी के आगमन पर उनका स्वागत संदेश देने का काम किया गया है। ये बाबा दरबार है, यहां सही ग़लत तथा न्याय अन्याय का हिसाब समय पर होता है। यह आस्था का स्थल है। भाजपा आस्था के स्थल को राजनीतिक अखाड़ा बनाना बंद करें। अगर ऐसा कृत्य करते हैं तो ऐसे कर्मों की जल्द सजा मिलेगी। याद रखें कि आपके द्वारा चलाए जा रहे नफरत की दुकान अब जल्द ही बंद होने वाली है। भाजपा की बौखलाहट तथा बैचेनी से साफ जाहिर हो गया है कि आका के साथ यहां के काका की नैया 2024 में डुबने वाली है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के साथ प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला के पदाधिकारी मणिकांत यादव, जियाउल हसन,विकास दास,वृजभूषण राम,राहुल राज,विजयनाथ मिश्रा,शशि दास,सोसल मीडिया प्रभारी अमित कुमार पांडेय,हेमंत चौधरी,युवा नेता प्रद्युम्न रवानी,कार्तिक यादव, चंद्रशेखर साह आदि मौजूद थे।

You may have missed