95 वर्षीय गीता देवी के स्नेह से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री मोदी
देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर: राजनीति में रहकर भी संवेदनाओं का सम्मान करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेषता रही है। इसकी ताजा झलक प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से देवघर निवासी रमन भारद्वाज को भेजें गए पत्र में मिली है। रमन खुश होकर बताते हैं कि मेरी दादी 95 वर्षीय गीता देवी शर्मा प्रधानमंत्री की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और रामलला के मंदिर निर्माण सहित महिलाओं के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करती रहती हैं। यहां तक कि समाचार चैनलों में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर दिखाई देने पर इस प्रकार से बात करती हैं जैसे कि प्रधानमंत्री स्वयं उनके सामने उपस्थित हों। मेरे पत्र के माध्यम से जैसे ही प्रधानमंत्री को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने दादी के प्रति स्नेह और आभार जताया। मानवीय संवेदनाओं के प्रति प्रधानमंत्री की इस संवेदनशीलता के मेरे ताऊ गोपाल शर्मा और विजय कुमार शर्मा एवं पिता- संजय भारद्वाज सहित परिवार के सभी सदस्य कायल हैं और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर की 95 वर्षीय वृद्धा गीता देवी को गत 25 जनवरी को भेजे पत्र में कहा है कि ऐसे स्नेहपूर्ण शब्दों से उन्हें राष्ट्र के लिए जी जान से कार्य करने के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होती है। 95 वर्ष की आयु में भी देश और समाज से जुड़े विषयों के प्रति सजगता की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमृत काल में आप जैसे वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव व मार्गदर्शन एक भव्य और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता देवी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके समस्त परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।मौके पर उनकी बेटी सरोज शर्मा पुष्पा जोशी विनीता शर्मा बहू संतोष शर्मा संगीता शर्मा अनिता भारद्वाज पौत्र अभिषेक भारद्वाज आशीष भारद्वाज अमित भारद्वाज शिवम भारद्वाज अतिशय भारद्वाज अन्नू भारद्वाज ने एक स्वर में प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*