देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिमल प्रसाद सिंह को एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा ने मांग किया की बीएड के सत्र- 2022-24 को नियमित किया जाए इसके अलावा एस.के.एम.यू अंतर्गत संथाल परगना के विभिन्न कॉलेजों में भूगोल विषय में स्नातकोत्तर के पढ़ाई की व्यवस्था की जाए तथा एस.के.एम.यू अंतर्गत विभिन्न जिले के कॉलेजों में एम.ऐड की पढ़ाई शुरू की जाए।इसके उपरांत विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा की एस.के.एम.यू अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में व्यख्याताओ की भारी कमी देखी जा रही है, जिससे पठन-पाठन में काफी समस्या होती है।इसलिए इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाए।वही मौके पर मौजूद एस.के.एम विश्वविद्यालय महासचिव त्रिलोचन यादव ने कहा की सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय एव इसके अंतर्गत कॉलेजों में कई वर्षो से छात्रसंघ चुनाव नही हुआ है।इसलिए जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराया जाए ताकि छात्र/छात्राओं की आवाज को छात्र प्रतिनिधि बेहतर तरीके से रख कर उनकी समस्याओं का समाधान करा सके।मौके पर मुख्य रूप से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा,एस.के.एम.यू महासचिव त्रिलोचन यादव,सुनील यादव,सचिव प्रिया सिंह,प्रीति सोरेन,आदर्श केशरी,पिंटू यादव,अभिषेक कुमार,शुभम सिन्हा,अंजली मोनिका,मनीष कुमार,नीतीश कुमार,मोनू कुमार,प्रिंस कुमार आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा