, देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर।आज अपराह्न में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बायपास रोड, पूरनदाहा ( काली मंदिर के निकट), थाना – नगर, के पास एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो जिस पर रजिस्ट्रेशन नं – बी आर 01पी बी – 7523 अंकित नंबर प्लेट लगा हुआ था, जिसे लावारिस अवस्था में खड़ा पाया गया। बोलेरो की विधिवत तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों के कागज के कार्टूनों में बंद अवैध विदेशी शराब कुल 30 कार्टूनों में कुल 780 पीस (268.56बीएल) लदी हुई थी, जिसे विधिवत जप्त कर उत्पाद भवन परिसर में लाया गया। अधिकतम शराब की बोतलों पर फोर सेल इन पंजाब ओनली अंकित है। कुल 03 कार्टूनों में बंद बोतलों पर फ़ॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली अंकित है, जिसकी विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई है। तलाशी के क्रम में गाड़ी के अंदर से दो अतिरिक्त नंबर प्लेट जिसपर बी आर 09 इ – 4244 अंकित है, को भी जब्त किया गया है, जिस से स्पष्ट है कि इस अवैध शराब की खेप को बिहार ले जाया जा रहा था। बरामद की गई अवैध शराब के खेप की अनुमानित मूल्य लगभग 1,50,000/- रुपया है। अग्रतर अनुसंधान के उपरांत संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज कराई जाएगी।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*