नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के पदक विजेताओं को डीएवी भंडारकोला के प्राचार्य ने किया सम्मानित

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

विगत दिनों दिल्ली,हैदराबाद, रांची, हरिद्वार और रायपुर में आयोजित
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल,भंडारकोला देवघर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 गोल्ड, 5 सिल्वर एवं 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया ।
प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थियों ने उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा के बीच अपने खेल कौशल, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, खो-खो , ताइक्वांडो और वूशु में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। वॉलीबॉल में गोल्ड मेडल ज्ञानदीप सम्राट, अमित कुमार, प्रशांत कुमार,आदित्य कुमार, हिमांशु कुमार और सत्यम गौरव को मिला। खो-खो में गोल्ड मेडल ओम कुमार,कन्हैया कुमार, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार और सत्यम कुमार को मिला,ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल सौम्य भारद्वाज, सोनू कुमार और अनमोल कुमार को मिला। वूशु में गोल्ड मेडल विशाल कुमार को मिला।
विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने सभी मेडल विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया ।इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, कोच के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है। मंच से अन्य विद्यार्थियों को भी इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों, कोच एवं सहयोगी शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आशा जताई कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।

You may have missed