देवघर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नए DC और SP की तैनाती
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर में अचानक हुए प्रशासनिक बदलाव ने पूरे जिले में हलचल पैदा कर दी है। सरकार ने उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) दोनों पदों पर नई नियुक्ति करते हुए जिले की कमान नए अधिकारियों को सौंप दी है।
जिले के नए उपायुक्त के रूप में श्री रवि प्रकाश सिंह को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पुलिस अधीक्षक के पद पर श्री प्रवीण पुष्कर की तैनाती की गई है। दोनों अधिकारियों के आने से प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, पूर्व DC और SP को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि उनके नए पदस्थापन की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इस अचानक हुए बदलाव को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब देवघर की जनता की नजरें नए DC और SP पर टिकी हैं, जिनसे जिले में विकास कार्यों में तेजी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*