नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर। झोसागढ़ी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल संदीपनी पब्लिक स्कूल में चल रहे हरित सप्ताह (Green Week) के अंतर्गत आज प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ “ग्रीन कलर डे” (हरा रंग दिवस) मनाया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें प्रकृति से जोड़ना रहा।
इस अवसर पर बच्चे विभिन्न थीम आधारित वेशभूषा में सुसज्जित होकर आए।
कोई बच्चा पेड़-पौधे बनकर आया, तो कोई पृथ्वी, पानी की बूंद, घास-फूस तथा बादल पानी की बूंद के रूप में सुसज्जित नजर आया।
बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि—
“मैं पेड़ हूं, मैं छाया देता हूं, फल-फूल देता हूं, ऑक्सीजन देता हूं—मुझे मत काटो, मुझे अपने आसपास रखो मैं जीवन दाता हूं ।”
कार्यक्रम के दौरान एक लघु नाटक (स्किट) भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें जंगलों के महत्व को दर्शाते हुए बताया गया कि वृक्षारोपण से जहां पर्यावरण संतुलन बना रहता है, वहीं अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से होने वाले दुष्प्रभावों को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को यह सीख दी गई कि पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है,
कार्यक्रम में अभिभावकों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं सहायकों की भूमिका भी प्रशंसनीय रही। शिक्षिकाओं ने बच्चों को पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
कुल मिलाकर यह कार्यक्रम नन्हे बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक, रोमांचक एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।

You may have missed