बाबा नगरी में राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर वरीय नेताओं की हुई बैठक
देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर-आगामी 2 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी इसी साल बीते 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए बंगाल होकर झारखंड में प्रवेश करेगी।राहुल गांधी की यह यात्रा झारखंड में 8 दिनों तक चलेगी राज्य के आधा जिलों से गुजरते हुए लगभग 800 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी।इस यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने आज देवघर परिषदन में एक बैठक की।इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम,बादलपत्र लेख, विधायक प्रदीप यादव,अंबा प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता विधायक सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहे।झारखंड प्रभारी ने बताया कि राहुल गांधी की रूट अभी तय नहीं हुआ है की झारखंड में कौन सी तारीख को कौन से जिला से उनकी यात्रा गुजरेगी।हालांकि उनके इंटरनल टीम और सुरक्षा प्रभारी द्वारा रूट तय किया जा रहा है। आगामी 2 से 3 दिनों के अंदर राहुल गांधी की यात्रा का रूट सार्वजनिक कर दिया जाएगा।इसी दौरान मालूम चल सकेगा कि देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उनका पूजा का कार्यक्रम होगा या नहीं।लेकिन स्थानीय नेता सहित प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी की कोशिश रहेगी कि वह बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करें।झारखंड प्रभारी ने बताया कि झारखंड में जहां-जहां उनकी यात्रा गुजरेगी वहां सर्वाधिक संख्या में अन्य राज्यों से अधिक राहुल गांधी को झारखंड वासियों का प्यार और मोहब्बत मिलेगा यह हमें उम्मीद है।वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमलोगों ने बाबा बैधनाथ के प्रांगण में बैठक किया है निश्चित रूप से आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों को उत्साह दिखेगा।वहीं एक सवाल के जवाब में कहा कि बाबा बैधनाथ की जहां जहां कृपा होगी वहां राहुल जी जरूर पहुंचेंगे।बैठक के दौरान मुख्यरूप से पूर्व सांसद फुरकान अंसारी,बंधु तिर्की,कृष्णा नन्द झा,बिस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय सहित पार्टी के कई वरीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा