देवघर से आशुतोष झा के संग प्रेम रंजन झा
देवघर-जिलास्तरीय पक्षी दर्शन,पेंटिंग एवं फोटोग्राफी सम्पन्न कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों के बीच पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम किया गया।इस दौरान उत्कृष्ट तस्वीर फ़ोटो ग्राफी को लेकर छायाकार अरुण केसरी को पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।बताते चलें कि जिला प्रशासन ने पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित नोखील और पुनासी की ओर पर्यटकों का ध्यान जाए इसको लेकर पहुंचने वाले अप्रवासी पक्षियों से भरी जलकुम्भी और पक्षियों की तस्वीर खींचने को लेकर यह कार्यक्रम किया गया था।गणतंत्र दिवस के अवसर पर चुने गए तीन प्रतिभागियों को जिला के उपायुक्त विशाल सागर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।वहीं इस संबंध में विजय प्रतिभागी अरुण केसरी ने कहा कि देवघर बाबा धाम नगरी यह सिर्फ धार्मिक नगरी ही नहीं अपितु यहां पर्यटकों के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल है।जिनका प्रचार प्रसार होना बहुत जरूरी है ताकि पर्यटकों का ध्यान इस ओर जाए और जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य सरकार को भी अच्छी राजस्व की प्राप्ति हो।इसी के मद्दे नजर यह फोटोग्राफी का कार्यक्रम किया गया था।मैं जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारियों का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे पुरस्कार के काबिल समझा और पुरस्कृत किया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा