देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक 27.01.2024 को (JSSC) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला में 32 केन्द्रों पर दिनांक 28.01.2024 एवं 04.02.2024 को तीन पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों के अलावा परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की व्यवस्था, शौचालय, पानी एवं प्रकाश की संपूर्ण व्यवस्था आदि के विषय में चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के अलावा सभी दण्डाधिकारी-सह-केन्द्र ऑब्जर्वर एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा के दिन निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केन्द्रों में शांति एवं विधि-व्यवस्था के साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों में कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-केन्द्र आब्जर्वर, पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को बिना किसी चूक के अपने कर्तव्य का शत प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करें। आगे उपायुक्त ने सभी केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के अलावा नकल करने या कराने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा :- अपर समाहर्ता, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा