देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।अपने आवेदन में आजाद उर्फ किटला मियाँ सा. बारियारपुर थाना-करमाटॉड़ जिला-जामताडा का स्थायी निवासी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर को आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगायी है। उन्होंने अपने आवेदन में जिक्र किया है कि आज से 5 वर्ष पूर्व मैं अपनी पुत्री सफेदा खातुन की शादी अल्ताफ अंसारी पिता इस्माइल मियां सा. दोन्दीया घसको टोला दुवजोरा में थाना सारवां में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी किया था। शादी के बाद मेरी बेटी को दहेज के लिए लागातार प्रताड़ित पति व ससुरालवाले कर रहे थे।जबकि 100,000/= एक लाख रुपये नगद नहीं देने पर उनके बेटी की हत्या कर दी जाएगी ! विगत 31.दिसंबर.23 की रात करीब 9 बजे उनकी’ बेटी ने उनसे रूपैया भुगतान करने की बात की थी। पर वह लाचार गरीब पुरा नहीं कर सके । विगत 1.जनवरी.24 को दोन्दीया पंचायत मुखिया प्रतिनिधी ने रजाउद्दीन अंसारी ने उन्हें करीब 11 बजे उनकी बेटी की फांसी होने की और मरने की खबर दिया। वह एवं परिवार के अली हुसैन भतीजा के साथ उक्त ग्राम बेटी घर, 12:30 बजे पहुंचा। देखा कि उनकी बेटी फांसी पर लटकी हुई है। तुरंत उसकी फोटो लिया तथा थाना वाला उन्हें उतारकर नीचे खाट पर लेटा दिया। पोस्टमार्टम् का समय न पार हो जाए जल्दबाजी में एक मारुती वेगनर गाड़ी जिसका नंबर जे एच 9033 से लाद कर सदर अस्पताल पुलिस वाले की कहने पर पहुँचाया। बेटी की पोस्टमार्टम के पश्चात सिराज अंसारी व अख्तर हुसैन ने मृत शरीर को लिया जिसकी अन्तिम क्रिया 2.जनवरी.24 हो 11:30 बजे किया |वहीं यह मामला करीब आज 19 दिन होने चला सारवां पुलिस वाले सुपरविजन व मेडिकल रिपोर्ट के कारण आज तक नामित आरोपित को नहीं पकड़ा है। जबकि मेरा फर्द बयान पर 304 बी/34 केश रजिस्टर्ड है।पिता ने अनुरोध किया है कि अतिशीघ्र आरोपित पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाय।जिसकी प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक देवघर एवं पुलिस महानिरीक्षक दुमका को दिया है।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन