देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर:* अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा का ‘संगठन संकल्प अभियान’ देवघर जोन की महत्वपूर्ण बैठक आज 6 सितंबर को दिन के 11:00 बजे से बाबा नगरी, देवघर में रखी गई है।
राष्ट्रव्यापी ‘संगठन संकल्प अभियान’ के अंतर्गत झारखंड प्रदेश के “देवघर जोन” की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें साहिबगंज, दुमका, महागामा, जामताड़ा, रोहिणी, मधुपुर नगर सभा के वरिष्ठ एवं विशिष्ट समाज बंधुगण को उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र केसरी ने बताया कि समाज के सर्वांगीण विकास और सांगठनिक मजबूती को गति देने के लिए बाबा बैद्यनाथ की पावन धरा पर इस विशेष बैठक का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भगवान प्रसाद केसरी, बरही के संयोजन व मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए केसरवानी वैश्य सभा की संपूर्ण टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। कार्यक्रम बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष दीपक केसरी एवं महामंत्री रितेश केसरी के कुशल नेतृत्व में संपन्न होगा।
बैठक के सफल संचालन व प्रबंधन में समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख सहयोगी सदस्यों का विशेष योगदान रहेगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र केसरी ने क्षेत्रीय स्वजातीय बंधुओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आज 06 सितंबर को 11:00 बजे सुबह श्री केसरवानी आश्रम पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं तथा समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण के इस संकल्प अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा