नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर, डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2, देवघर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं तथा अधर्म पर धर्म की विजय को विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक एवं भक्तिमय वातावरण में हुई।

विद्यार्थियों ने कंस वध की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं भगवान नरसिंह के अवतार की प्रस्तुति ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया और धर्म की स्थापना तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण एवं यशोदा रूप में रैंप वॉक रहा।

इसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सामूहिक डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूरा विद्यालय परिसर भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंग गया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति,

धार्मिक एवं पौराणिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सहभागिता की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।

You may have missed