
देवघर से प्रेम रंजन झा
*देवघर, 27 अगस्त 2026:* जसीडीह देवघर निवासी अंजलि मजूमदार पिता संजय मजूमदार के मिसेज झारखंड बनने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मुकेश पाठक, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, जसीडीह नगर महामंत्री संजय मजूमदार, संतोष उपाध्याय, ललन दुबे, राजन सिंह, कुसुम सिंह, मंजू पासवान, सुमन केसरी, मनीष सिंह, बलदेव दास, मिथिलेश सिंह, अमर पासवान ने बधाई दी।
नेताओं ने कहा कि जसीडीह देवघर में पली-बढ़ी, पढ़ाई-लिखाई कर कला के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर मिसेज झारखंड की उपाधि से सम्मानित होना देवघर जिला के लिए गर्व का विषय है। अंजलि मजूमदार ने देवघर जिला का नाम रोशन किया है। इसके लिए भाजपा परिवार की ओर से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा