नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में देवघर की बेटियों का जलवा*,, *तमन्ना झा ने जीता सिल्वर, अनामिका झा ने बनाया नेशनल में स्थान

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*देवघर:* नेशनल राइफल संघ द्वारा आयोजित 10वीं ईस्ट जोन चैंपियनशिप 25 अगस्त से 30 अगस्त तक आसनसोल में संपन्न हुई। इसमें 50 मीटर पिस्टल .22 स्पर्धा में तमन्ना झा ने सिल्वर मेडल जीतकर झारखंड के साथ देवघर का नाम रोशन किया, वहीं अनामिका झा ने 10 मीटर एयर राइफल में बढ़िया प्रदर्शन कर अच्छे अंक हासिल किए और नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान बनाया।
जीत पर लौटने पर संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन चौबे ने जल्द सभी को सम्मानित करने की घोषणा की। सभी खेल प्रेमियों ने धन्यवाद दिया।
यह जानकारी राइफल शूटिंग संघ के सचिव आजाद कुमार पाठक ने दी। साथ ही इसमें कोच हेमंत कुमार, टीम मैनेजर सुमित कुमार सिंह एवं कवि शंकर पंडित का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You may have missed