
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर कुंडा थाना के नजदीक बुधवार को “नारायण रेस्टोरेंट” का उद्घाटन से पूर्व प्री इनॉग्रेशन किया गया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस प्रतिष्ठान में स्वीट्स एवं स्नैक्स की कई वेराइटी उपलब्ध होंगी।

प्रतिष्ठान में मिठाइयों की विभिन्न वेराइटी के अलावा नमकीन की कई रेंज रखी गई हैं।

रेस्टोरेंट के एसी होने के कारण नए कपल के साथ-साथ पर्व-त्योहारों में खरीदारी के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बनने की संभावना है।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रशांत कुमार ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए पर्व-त्योहार के लिए ड्राई फ्रूट्स के अलावा सूखी खोए की मिठाई की कई रेंज रखी गई हैं जो सस्ती और गुणवत्तापूर्ण होंगी।

यहां हल्दीराम, भीखाराम की नमकीन वेराइटी के साथ पंजाब और यूपी के कारीगरों द्वारा मिठाई बनाई जा रही है।

खास बात यह है कि प्रतिष्ठान में नेचुरल फ्रूट्स की कई मिठाई भी उपलब्ध हैं। खासकर ऑरेंज, मिर्चा, मैंगो और गुलाब के स्वाद वाले रसगुल्ले लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

देवघर के लोगों का मिठाई के प्रति विशेष झुकाव रहा है। रसगुल्ले और पेड़ा की गुणवत्ता के लिए बाबा नगरी पहले से प्रसिद्ध है। अब आधुनिक प्रतिष्ठानों के खुलने से उपभोक्ताओं को और विकल्प मिलेंगे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा