
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर, 17 अगस्त 2026:* पवित्र श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर रविवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2, देवघर की ओर से कांवरियों की सेवा के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का सेवा-भाव से स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कांवरियों के बीच फल, शीतल एवं शुद्ध पेयजल, शरबत, चाय तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। लंबी यात्रा से थके कांवरियों ने शिविर में कुछ देर विश्राम कर राहत महसूस की।
उल्लेखनीय है कि डिवाइन पब्लिक स्कूल विगत 19 वर्षों से सावन माह की प्रत्येक सोमवारी को निरंतर कांवरियों की सेवा करता आ रहा है।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण माध्यम है। पिछले 19 वर्षों से विद्यालय इस सेवा परंपरा का निर्वहन कर रहा है और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ इसे जारी रखेगा। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, करुणा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम समाज में मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सेवा और परोपकार की प्रेरणा देते हैं।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा