
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर, पावन श्रावण मास में खजुरिया बोल बम पथ स्थित बरनवाल समाज के शिविर में रविवार को कांवरियों के लिए निशुल्क लंगर की व्यवस्था देर रात तक अनवरत चलती रही। कांवरिया देर रात तक आते रहे और शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण कर संतुष्ट होकर अपनी यात्रा पर आगे बढ़े।
ज्ञात हो कि श्रावण मास में बरनवाल समाज के इस शिविर में प्रत्येक रविवार को निशुल्क लंगर का आयोजन किया जाता है। आज की व्यवस्था समाज के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अवकाश प्राप्त प्रबंधक उमाशंकर प्रसाद बरनवाल द्वारा की गई थी।
बरनवाल युवक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में प्रतिदिन शुद्ध पेयजल, नींबू पानी, चाय और फल की व्यवस्था रहती है। इसके साथ ही कांवरियों के लिए निशुल्क दवा की भी व्यवस्था की गई है।
शिविर को सफल बनाने में युवक संघ के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। इसमें अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल, उपाध्यक्ष अजय मोदी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार के अलावा टिंकू मोदी, अविनाश कुमार, विनोद कुमार बरनवाल, सागर कुमार, विश्वनाथ बरनवाल, परमानंद बरनवाल, राजकुमार बरनवाल, अमित कुमार भारती, धर्मेंद्र बरनवाल, राजन शशि बरनवाल, आदित्य बरनवाल आदि की भूमिका सराहनीय रही।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा