
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर, 14 अगस्त 2026:* बलसरा में एकलव्य एजुकेशन की ओर से गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील खवाड़े ने छात्र-छात्राओं को देश के महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी जरूरी बताया। डॉ. खवाड़े ने कहा कि संस्थान के डायरेक्टर कुणाल कुमार और प्रिंसिपल कृष्ण कुमार से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। दोनों भाइयों ने मुफ़लिसी के दौर में पढ़ाई को सर्वोपरि माना और आज एकलव्य एजुकेशन जैसे संस्थान से होनहार विद्यार्थियों की नई पौध तैयार कर रहे हैं। इसका परिणाम है कि हर साल 10वीं, 12वीं समेत अन्य परीक्षाओं में यहां से टॉपर निकलते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ पढ़ाई नहीं है। बच्चे खेल में भी आगे बढ़ें ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। बच्चों को पढ़ाई और खेल के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी आगे रहना चाहिए, तभी शिक्षा सम्पूर्ण मानी जाएगी।
मौके पर डायरेक्टर और प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्थान की छात्रा शांभवी और छात्र आशीष कुमार झा ने किया।
इस अवसर पर रामेश्वर चक्रवर्ती, राजेश मिश्रा, प्रकाश भारद्वाज, अजय खवाड़े, मनोज पांडेय, ब्रह्मदेव राउत, महेश राउत, रोहित पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा