नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

शिवगंगा सरोवर में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र:- बाबा मंदिर से जुड़ा इतिहास देख रहे श्रद्धालु

देवघर से  प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*देवघर, 11 अगस्त 2026:* राजकीय श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ मनोरंजन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है।


सूचना भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिवगंगा सरोवर और जालसार पार्क तालाब में वाटर प्रोजेक्टर के माध्यम से लेजर शो दिखाया जा रहा है। इसमें बाबा मंदिर से जुड़े इतिहास, शिवलिंग की स्थापना और देवघर से जुड़ी पौराणिक कथाओं को दर्शाया जा रहा है।


इस अलौकिक लेजर शो का प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संध्या बेला में देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालु इस भक्तिमय शो का आनंद ले रहे हैं।
प्रशासन का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्रद्धालुओं को बाबा धाम की महिमा और इतिहास से रूबरू कराना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इस लेजर शो ने मेले में चार चांद लगा दिए हैं।

You may have missed