
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर, 10 अगस्त 2026:* सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की ओर से तिवारी चौक पर कांवड़िया सेवा का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलार्पण के लिए पहुंच रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की गई।
सेवा के दौरान कांवड़ियों की थकान दूर करने और उन्हें ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से ताजे फल, पौष्टिक जूस एवं मुरब्बा का वितरण किया गया। क्लब की सदस्याओं ने श्रद्धा और सेवाभाव के साथ शिवभक्तों को अपने हाथों से खाद्य सामग्री एवं प्रसाद वितरित किया।
इस सेवा कार्य में IPP ज्ञानी मिश्रा, नमिता भगत, निशा जायसवाल एवं सावित्री गुप्ता का विशेष योगदान रहा। सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
क्लब की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ के भक्तों की सेवा करना क्लब के लिए सौभाग्य की बात है। मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर आगे भी समाजसेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा