
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर:* विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा बुधवार को माताओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने माताओं को स्तनपान के महत्व, इसके लाभ, सावधानियों तथा स्तनपान से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की जानकारी दी।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता *डॉ. के. पल्लवी* ने कहा कि _मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार होने के साथ-साथ उसका पहला प्राकृतिक टीका भी है_। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और उसे कई संक्रमणों एवं बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने स्तनपान से संबंधित सामान्य समस्याओं तथा उनसे बचने के उपायों के बारे में भी माताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम में *डॉ. भारती* एवं *डॉ. अर्पिता गांधी* ने भी माताओं से संवाद किया और मां के दूध से होने वाले लाभ, स्तनपान के दौरान आवश्यक सावधानियों तथा इससे जुड़ी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की। चिकित्सकों ने माताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या भ्रम की स्थिति में स्वयं उपचार करने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेने की बात कही।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष *डॉ. ममता किरण* ने कहा कि समाज में आज भी कई पुरानी मान्यताएं और मिथक प्रचलित हैं, जिनका पालन लोग बिना वैज्ञानिक जानकारी के करते हैं। वहीं आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर उपलब्ध हर जानकारी सही और प्रमाणिक नहीं होती। इसलिए सही और वैज्ञानिक जानकारी के आधार पर ही स्तनपान को अपनाना चाहिए ताकि एक स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण हो सके।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा