नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

श्रद्धालुओं की सेवा में सिविल सोसायटी का योगदान महत्वपूर्ण : DC-_ रेड क्रॉस का निःशुल्क शिविर शुरू, टोटो एम्बुलेंस को हरी झंडी

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*देवघर, 2 अगस्त 2026:* राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नेहरू पार्क पंडाल में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया।

शिविर का शुभारंभ रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।


मौके पर उपायुक्त और उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए 2 टोटो एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस शिविर से टैग रहकर कांवरिया पथ और रूट लाइन में निरंतर सेवाएं देंगी।


उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि मेला के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं को हरसंभव सहयोग और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सिविल सोसायटी का योगदान अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण है।

उन्होंने निःस्वार्थ सेवा भाव के लिए रेड क्रॉस के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी।


निःशुल्क शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, शीतल शर्बत, फल और आवश्यक दवाओं का मुफ्त वितरण किया जाएगा।


*सेवा का नया आयाम स्थापित करेगा रेड क्रॉस : जितेश*
रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि इस वर्ष प्रशासन की मदद से 2 टोटो एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है।

SBI प्रदत्त दोनों टोटो को टोटो एम्बुलेंस में बदलने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार की पहल और DC के आदेश पर सोसायटी को उपलब्ध कराया गया। टोटो एम्बुलेंस का डिजाइन हिम्मतसिंहका ऑटोमोबाइल्स, जसीडीह के CEO कमलेश मिश्रा ने तैयार किया।


उन्होंने बताया कि प्रत्येक टोटो में स्वास्थ्य विभाग के 2 कम्पाउंडर रहेंगे जो श्रद्धालुओं की प्राथमिक जांच के साथ दवा भी देंगे। जरूरत पड़ने पर मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।

टोटो सेवा रोज 16 घंटे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस श्रावण में रेड क्रॉस सेवा का नया आयाम स्थापित करेगा। मंच संचालन उपाध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने किया।


*उपस्थित:* उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, APRO रोहित कुमार विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, सुरेशानंद झा, देवनन्दन झा, ममता किरण, संगीता सुल्तानिया, उषा छावछरिया, अजय नारायण मिश्रा, सुरेश साह, राजीव झा, संजय मिश्रा, राकेश कर्म्हे, मयंक राय, अभिषेक नेवर, सुधांशु बरनवाल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की गीता हिसारिया, कविता हिसारिया, प्रीति हिसारिया, नीतू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य।

You may have missed