नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर भाजयुमो का नमो नव मतदाता सम्मेलन संपन्न:जिला अध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा- भारत पूरे विश्व में शक्तिशाली देश बनकर उभरा है, युवा सोच समझ कर मतदान करे*

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देवघर जिला द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व नमो नवमतदाता सम्मेलन का अयोजन
संकल्प एजूकेशन में किया
गया नव मतदाता सम्मेलन के दौरान स्थानीय विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसकी कड़ी में हाल ही में मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने वाले नए मतदाताओं के लिए विशेष सम्मेलन आयोजित करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया गया। इस मौके पर विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास ने युवा मतदाताओं को केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियां भी गिनाई।
साथ ही नारायण दास ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी
‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी आने वाले करीब 25 सालों में युवाओं पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है और इन्हीं बदलावों के बीच नवमतदाता वर्ग को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। मोदी ने कहा कि यह जिम्मेदारी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी की है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले 25 साल का कालखंड दो वजहों से बहुत अहम है। पहला, आप सभी ऐसे समय में मतदाता बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण हैं।’’ प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि अगले 25 साल में उन्हें अपना और भारत दोनों का भविष्य तय करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन 25 वर्षों में आप कई बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे में जिले, प्रदेश और देश के स्तर पर होने वाले सारे चुनाव में आपकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी होगी। आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी आने वाले 25 सालों में युवाओं पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानी हुए जिनकी उम्र स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए 18 से 25 के बीच थी और उनके नाम आज भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपके सामने भी एक ऐसा ही मौका है विकसित भारत के ‘अमृत काल’ की गाथा में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखवाने का। कैसे लिखा जाए यह आपको तय करना है।’’

मौके पर संकल्प एजूकेशन के प्रमोद सिंह नव मतदाता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगले कुछ सालों में भारत अंतरिक्ष, रक्षा, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे कई क्षेत्रों में कहां पहुंचेगा यह युवाओं पर निर्भर होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी गति, हमारी दिशा, हमारा रुख कैसा होगा, इसका एक बड़ा माध्यम मतदान ही होगा। भविष्य के भारत में आपके लिए संभावनाएं कैसी होंगी इसकी जिम्मेदारी उन लोगों पर होगी जो इस कालखंड में देश की व्यवस्था संभालेंगे। ऐसे में लोगों का सही चुनाव हो, यह जिम्मेदारी नौजवान मतदाताओं पर है।’’
*भारत का भाग्य उज्वल बनाने के लिए भाजपा को वोट दे अतुल सिंह*
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि युवाओं के लिए जरूरी है कि वे भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के भाजपा को वोट दें और अधिक से अधिक मतदान करें । उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए याद रखिएगा। आपका एक वोट और देश के विकास की दिशा, दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। आपका एक वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा, भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा, भारत में तेज सुधारों की गति को और तेज गति देगा तथा भारत में डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा।
मौके जिला प्रभारी गुंजन मारंडी ने नव मतदाता देश हित में भाजपा के लिए मतदान करने को कहा और नवमतदाता को बधाई दी मौके पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिंकू सिंह, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, चन्द्र शेखर खवाड़े, विजया सिंह, सौरभ सिंह, धन्नजय खवाड़े, भाजपा नेता ललन मिश्रा,सी एन दुबे, सौरभ पाठक,सिंटु उपाध्याय,सोनु पाण्डेय,बम बम दुबे,संपा घोष, मीना झा, अलका सोनी,सुबोल भंडारी आदि उपस्थित थे।