उदयपुरा पंचायत भवन में किया गया झंडाउत्तोलन
देवघर से राजेश कुमार का रिपोर्ट
देवघर-गणतंत्र दिवस के 75वे वर्ष गांठ की धूम शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खूब देखने को मिला।सभी लोग उत्साह के साथ झंडोउत्तोलन कर झंडे को सलामी दी।इसी क्रम में प्रखंड अतर्गत महतोडीह उदयपुरा पंचायत के उपमुखिया नरेंद्र सिंह(सिंटू) ने पंचायत भवन परिसर में झंडा फहराते हुए झंडे को सलामी दी और राष्ट्रीय गान गाया।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को गणतंत्र के महत्व को समझाते हुए कहा कि हम लोगों को गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगाकर बनाया गया संबिधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।भारतीय संविधान दुनिया मे सबसे लंबा लिखित संबिधान है।गणतंत्र दिवस का मुख्य लक्ष्य भारतीय संबिधान को सम्मान करना और हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपनी जान गंवाई।बताते चलें कि पंचायत में हो रहे विकास से पंचायत की जनता सहित जिले के अधिकारी भी संतुष्ट दिखते हैं।इस दौरान मौके पर पंचायत के उपमुखिया नरेंद्र सिंह (सिन्टु) ,उपमुखिया,पंचायत सचिव,वार्ड सदस्य राजीव दास,राजेन्द्र मांझी,प्रमोद ठाकुर ,पुर्व प्रधानाध्यापक सत्यानंद देव,संजय देव,रणवीर देव,दिलीप देव,धिरेन राऊत,सत्यानन्द देव,गुहि पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन