गणतंत्र दिवस के समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों का हुआ अंतिम चयन
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार आज दिनांक-24.01.2024 को सूचना भवन के सभागार में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी, 2024 की संध्या में के.के.एन स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राएं भाग लेंगें। इस हेतु आज सूचना भवन के सभागार में चयन समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने हेतु प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस दौरान ऑडिशन में कुल 19 टीमें उपस्थित हुई।
इसके अलावे चयनित सभी टीमों की सूची कल दिनांक 25.01.2024 को सूचना भवन के सूचना पट्ट में प्रकाशित की जायेगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सभी स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक व भक्तिमय प्रस्तुति कर चयन से पूर्व अपना ऑडिशन दिया। चयन समिति द्वारा प्रस्तुति के आधार पर दलों का चयन किया गया हैं।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा