नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

सेपकटकरा में देवघर की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन — जल्द होगी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप : डॉ. सुनील खवाड़े

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*देवघर, 2 अगस्त 2026:* पंचायती युवा खेल एवं महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण साई के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया के तहत सेपकटकरा प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय इंडोर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेन्दु दुबे उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में जिला लॉन बॉल संघ के सचिव कृष्ण कुमार, देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव प्रीतम भारद्वाज और गोविंद बरनवाल शामिल थे।


मुख्य अतिथि का स्वागत देवघर जिला सेपकटकरा संघ के अध्यक्ष आशीष झा, सचिव प्रमेश राव और देवघर जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।


डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि देवघर की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा दिखाई है। खिलाड़ियों की क्षमता और उत्साह को देखते हुए जल्द ही देवघर में राज्य स्तरीय सेपकटकरा चैंपियनशिप आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्मिता खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है।
*प्रतियोगिता के परिणाम:*
– *स्वर्ण पदक:* निधि रानी कुमारी, अफरीन खातून, नजमीन खातून
– *रजत पदक:* सुहानी कुमारी, पार्वती कुमारी, ललिता कुमारी
– *कांस्य पदक टीम-1:* दीपप्रिया कुमारी, निशा कुमारी, ललिता हांसदा
– *कांस्य पदक टीम-2:* सुधा कुमारी, संध्या कुमारी, मुस्कान कुमारी
अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

You may have missed