
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर, 30 जुलाई 2026:* राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बनाए गए अस्थाई हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से आर.एल सर्राफ प्रांगण स्थित मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया।
इस दौरान सौरभ कुमार भुवानिया ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हाईटेक मीडिया सेंटर का निर्माण आप सभी की सुगमता और सहयोग के लिए किया गया है। वातानुकूलित मीडिया सेंटर में कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, इंटरनेट, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि मेला के दौरान 24×7 महत्वपूर्ण सूचनाओं का सम्प्रेषण होता है, ताकि श्रद्धालुओं को मेला से संबंधित सभी जानकारी मिलती रहे। आर.एल सर्राफ में बने मीडिया सेंटर का संचालन पूरे श्रावण माह तक व्यवस्थित रूप से किया जाएगा। मीडिया सेंटर से प्रतिदिन मेला क्षेत्र की गतिविधियों के साथ-साथ महत्वपूर्ण जानकारियां आमजनों तक पहुंचाने का कार्य भी होगा।
इसके बाद उपायुक्त ने आर.एल सर्राफ प्रांगण स्थित केंद्रीय सूचना सह सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यरत सूचना सह सहायता कर्मियों से बातचीत कर कार्यों की वस्तुस्थिति जानी और सेवा भाव व सरलता से श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी चंद्रशेखर, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित जनसंपर्क कर्मी और विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
मारवाड़ी युवा मंच के 36वें श्रावणी सेवा शिविर का उद्घाटन – पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने किया शुभारंभ, 50वें वर्ष की सेवा यात्रा शुरू
नवाडीह में शिवशंकर सेवा शिविर शुरू — विधायक सुरेश पासवान ने किया मासव्यापी शिविर का उद्घाटन
देवघर के अनुराग रंजन ने 16वीं झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक::- नंदन पहाड़ लेक में अभ्यास कर रचा इतिहास, बढ़ाया जिले का मान